jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

शादीशुदा महिला की लाश बरामद , पुलिस को शक- हत्यारे ने की होगी जबरदस्ती की कोशिश और फिर मार डाला

मकड़ाई समाचार रायपुर। शहर के छेरीखेड़ी इलाके से एक महिला की लाश बरामद की गई। दोपहर मिली इस लाश की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से इस महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। फिलहाल इस केस की छानबीन मंदिर हसौद थाने की टीम कर रही है। अब तक हुई जांच के मुताबिक महिला के शादीशुदा होने की जानकारी मिली है।लाश के आस-पास संघर्ष के निशान भी मिले हैं। यानी मौत से पहले महिला और कातिल के बीच झूमाझटकी हुई थी। धारदार हथियार से महिला के गले और सिर पर कई बार वार किया गया। घटना स्थल पर पुलिस को आसपास खून भी बिखरा हुआ नजर आया।

- Install Android App -

महिला की मौत के बाद आरोपी लाश को यहां छोड़कर भा गया। कुछ स्थानीय लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की गई है। फिलहाल शव को जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस महिला के बारे में और जानकारी जुटाने के काम पर लगी हुई है।