ब्रेकिंग
थाने मे ले जाकर टीटीई से मारपीट कर लिखवाया राजीनामा Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण क्षेत्र अबगांवखुर्द, भुन्नास व बागरूल का किया भ्रमण स्कूल, आंगनवाड़ी भवन,... बीजेपी की अधिकृत फेसबुक आईडी से खेला जा रहा पूर्व मंत्री कमल पटेल की तस्वीर वाली पोस्ट का लुका छिपी ... मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!  मुरैना ग्वालियर टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात ... MP BIG NEWS: महिला सरपंच मंजु यादव के घर से 40 तोला सोना 1 करोड़ नगदी की डकैती मध्‍य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे एक अद्ना सा चूहा क्या कर सकता है।चूहों ने कानपुर मे सड़क खोखली कर दी पहली बारिश मे सड़क धंसी जयपुर में दो पटवारी एक साथ घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए

शिवराज के राज में आत्मनिर्भर बन रहा मध्यप्रदेश : गीता उइके

शिवराज की चौथी पारी के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधायक ने ली पत्रकारवार्ता

मकड़ाई समाचार घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश आज प्रगति के पथ पर उड़ान भर रहा है तो इसका श्रेय मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। शिवराज के राज में मध्यप्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। यह विचार पूर्व विधायक एवं गत विधानसभा चुनाव में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही श्रीमती गीता रामजीलाल उइके ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चौथी पारी के दो वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। भाजपा घोड़ाडोंगरी मंडल कार्यालय में आयोजित हुई इस पत्रकार वार्ता में मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा, भाजपा अजजा मोर्चे के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, आदि नेता भी मौजूद रहे।

- Install Android App -

श्रीमती उइके ने शिवराज सरकार की चौथी पारी के दो वर्षों की उपलब्धिों पर बोलते हुए आगे कहा कि मध्यप्रदेश में चौथी बार बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम दो वर्ष उपलब्धियांे से भरे हुए है। इन दो वर्षों में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी आई लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इस बीमारी का डटकर सामना किया। सरकार ने इस संकटकाल में भी जनकल्याण और विकास को भी गति दी। उन्होने कहा कि चौथी बार प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर दी गई गरीब कल्याण की योजनाएं फिर से शुरू की है। प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनता के हित को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। इन दो वर्षों में प्रदेश में 88 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओ के कोरोना काल के 6 हजार 4 सौ करोड के बिजली बिल सरकार ने माफ कर दिए है। सरकारी कर्मचारियो को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया है। प्रदेश में पहली बार चाईल्ड बजट पेश किया है।

उन्होने बताया कि हमारा प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां मासूम बच्चीयो के साथ दुष्कर्म करने वालो के फांसी देने का प्रावधान किया गया। श्रीमती गीता उइके ने कहा कि किसानो के लिए प्रदेश सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफी का झुठा वादा कर सत्ता हासिल की थी, परंतू किसानो की झोली भरने का काम किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे है। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से प्रदेश सरकार ने किसानो के खातो में 1 लाख 72 हजार करोड से अधिक की राशी भेजी है। 15 महिने की कांग्रेस सरकार ने 1 लाख 34 हजार प्रधानमंत्री आवास लौंटा दिए थे क्योकि उसके पास मैचिंग ग्रांट नही थी। वहीं मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के बावजूद इस काम को आगे बढाया। आने वाली 29 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 लाख लोगो को नए घर में प्रवेश कराएगें। श्रीमती उइके ने कहा कि आज प्रदेश पूरे देश में शांति का टापू बन गया है। सरकार आरोपियो, माफियाओ के साथ पूरी सख्ती कर रही है। उन्होने कहा कि एक बार पुनः मध्यप्रदेश को सभी मोर्चों पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्रुत गति से काम कर रही है।