jhankar
ब्रेकिंग
खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

श्‍याम मानव की चुनौती स्‍वीकार,आकर आजमा लें, हम पानी पिला देंगे-पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मकड़ाई समाचार रायपुर | बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने नागपुर के अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक श्‍याम मानव की चुनौती को स्‍वीकार कर आज श्री हनुमान मंदिर मैदान गुढ़ियारी में दरबार लगाया। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि यहां आकर आजमा लें, हम पानी पिला देंगे।

- Install Android App -

उन्‍होंने कहा, पाखंडी के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। सनातन धर्म का झंडा गाड़ेंगे। मौलवी, पादरी सभी की ठठरी बांधेंगे। हनुमान की कृपा है, किसी को बुला नहीं रहे, अंधविश्वास में न पड़े। आप वही पूछेंगे जो पर्चे में लिखा होगा। एक शब्द आगे पीछे नहीं पूछ सकते। बालाजी की कृपा रहेगी। तंत्र-मंत्र के चक्कर में नहीं पड़ना है। नागपुर वालों को जिन्‍होंने आरोप लगाया उन्हें चेतावनी दी कि दीया बनाकर भेजेंगे।बागेश्वर धाम के महाराज ने कहा कि हनुमान भक्ति अंधविश्वास है तो प्रत्येक भक्त को जेल भेज दो। अनुच्छेद 25 में सभी को अपने धर्म का प्रचार करने का अधिकार है। महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है।