jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो बच्चों व एक महिला सहित तीन की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस सिरोही।  जिले के पालड़ी एम थाना इलाके में गुरुवार रात को खेतलाजी सियाणा से चोटीला सरहद पर गौतम ऋषि महादेव मेले में आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दो बच्चों व एक महिला सहित तीन की मौत हो गई और करीब 27 से अधिक जने घायल हो गए। जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा अनदौर व सगालिया के बीच गुरुवार रात को श्रद्धालुओं के मेले में आते समय हुआ। घायलों को सिरोही के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक उपचार में जुट गए। देर रात तक घायलों का उपचार जारी था।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार चोटीला गांव के समीप मीणा समाज के आराध्य गौतम ऋषि महादेव का तीन दिवसीय मेले की गुरुवार को शुरुआत हुई है। मेले में शामिल होने के लिए सिरोही, पाली, जालोर सहित दूर दराज के श्रद्धालु शामिल होने आ रहे हैं। मेले में शामिल होने के लिए खेतलाजी सियाणा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर श्रद्धालु आ रहे थे। इसी दौरान गुरुवार रात 9 बजे अनदौर व सगालिया के बीच मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में उसमें सवार दो बच्चों और एक महिला सहित तीन जनों की मौत हो गई।

तीन की मौत, 27  घायल

थाने के मुख्य आरक्षी गोविन्दलाल ने बताया कि हादसे में सियाणा निवासी चौथी देवी (50) पत्नी चुनाराम मीणा, हेतल (7) पुत्री चेताराम मीणा और संदीप (5 )पुत्र कैलाश मीणा की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार करीब 27 जने घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी है।