jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित परिसर में भी किया जाए सर्वे, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गई है कि ज्ञानवापी की तर्ज पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित ईदगाह परिसर में भी सर्वे किया जाए। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने सोमवार को यह याचिका दायर की, जिस पर जल्द सुनवाई की उम्मीद है।

- Install Android App -

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की ओर से आशुतोष पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है। याचिका में तर्क दिया गया है कि मथुरा स्थिति इस निर्माण को मस्जिद नहीं माना जा सकता। साथ ही 1968 में हुए समझौते को दिखावा और धोखाधड़ी बताया है।इस पर अभी मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ज्ञानवापी में जारी है सर्वे – वहीं, वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में एएसआई का सर्वे सोमवार को भी जारी है। आज सर्वे का 11वां दिन है। हाई कोर्ट के आदेश पर सर्वे हो रहा है, जिसकी रिपोर्ट जल्द पेश की जाना है। मुस्लिम पक्ष सर्वे का विरोध कर रहा है। उसने सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहत नहीं मिली।