jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

संदीप पटेल ने नवजात को कराया सुवर्ण प्राशन

विद्याभारती ने लिया कुपोषित बच्चों के पोषण का संकल्प

मकड़ाई समाचार हरदा। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा टिमरनी विकासखण्ड के गांवों में कुपोषित बच्चों को उनके समग्र विकास के लिये पुष्य नक्षत्र के दिन सुवर्णप्राशन औषधि का सेवन कराया गया। शिशु वाटिका विभाग की प्रशिक्षित दीदियों ने आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्धारित 7 केन्द्रो पर पहुँचकर भारतीय टीकाकरण सुवर्णप्राशन संस्कार कराया। टिमरनी विकासखण्ड के 141 कुपोषित बच्चों को यह आयुर्वेदिक औषधि विद्याभारती द्वारा निःशुल्क दी गई।

संदीप पटेल ने नवजात को कराया सुवर्ण प्राशन

- Install Android App -

विद्याभारती के छीपानेर एवं बाजनिया केन्द्र पर भाजपा के युवा नेता सन्दीप पटेल ने सुवर्णप्राशन कार्यक्रम में शिरकत की।उन्होने स्वर्णप्राशन की ऋषि प्रक्रिया को ध्यान से देखा और विद्याभारती के अधिकारियों को कहा कि भारतीय संस्कार को पूरे जिले मेें विस्तार दिया जाए।हमारे संस्कार परंपराये हमारी धरोहर हैं।सुवर्णप्राशन के औषधि दिव्य गुणों से लोग परिचित नही हैं।इसकी जानकारी लोगो तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले ऐसे प्रयास करने चाहिए।

आदिवासी जनजातीय क्षेत्र में सुवर्णप्राशन की जानकारी दी

विद्याभारती की नगरीय, ग्रामीण एवं जनजातीय शिक्षा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिरों में 7 केन्द्र टिमरनी,छीपानेर,बाजनिया,सोडलपुर,टेमागांव.रहटगांव एवं जनजाति छात्रावास वन ग्राम कायदा शामिल थे। इन केन्द्रों पर विद्याभारती के पदाधिकारियों ने पहुंचकर इस औषधि के दिव्य गुणों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सुवर्णप्राशन हमारे देश का भारतीय टीकाकरण है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज इसका सेवन बच्चों के विकास के लिये करते थे। इससे शिशु का समग्र विकास अर्थात् शरीर, मन, बुद्धि एवं चित्त का विकास होता है। यह औषधि पुष्य नक्षत्र में ही दी जाती है, क्योंकि यह नक्षत्र आरोग्य प्रदान करने वाला नक्षत्र होता है। यह नक्षत्र लगभग हर माह आता है। विद्याभारती के कार्यकर्ता हर माह इन निर्धारित केन्द्रो पर इस औषधि का कुपोषित बच्चों के लिये निःशुल्क वितरण करेंगे।

यह सम्पूर्ण अभियान विद्याभारती ग्रामीण शिक्षा मध्यभारत प्रान्त के अध्यक्ष सुजीत शर्मा एवं जिला प्रमुख सन्तोष सेजगाए के मार्गदर्शन में होगा। रविवार के इस अभियान में डॉ० विवेक भुस्कुटे, डॉ0 अमरदास गुर्जर,दीपक चंदेवा,रूपसिंह लोहाने,विनोद बोरसे,श्रीमति कृष्णा गौर,योगेश माकवे, श्रीमति मीणा दुबे,श्रीमति शोमा वर्मा,श्रीमति सुरेखा विडोरिया,श्रीमति आशा कनेरिया,श्रीमति विजयश्री तिवारी,श्रीमति सन्ध्या काजवे,टिमरनी विकासखण्ड की आंगनबाड़ी, पर्यवेक्षक एवं सहायिका कार्यकर्ता तथा 7 केन्द्रों के प्रधानाचार्यों का अविस्मरणीय योगदान रहा।