jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

‘संस्कारी’ बाबूजी पर निर्देशक ने लगाया रेप का अारोप, पोस्ट शेयर कर सुनाई आपबीती

मुंबई: एक वक्त था जब MeToo मूमेंट सिर्फ हॉलीवुड तक ही सीमित था लेकिन इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। अब हर कोई इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों का सिलसिला काफी देर से चलता आ रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं हैं। जहां एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और डांस कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उसके बाद से ही कई एक्ट्रेसेस ने इस पर खुल कर बात की।

हाल ही में टीवी की जानी-मानी निर्माता और निर्देशक विनता नंदा ने टीवी के ‘संस्कारी बाबू जी’ पर अारोप लगाए है। ये बाबू जी कोई और नहीं बल्कि एक्टर आलोकनाथ है। विनता नंदा ने, जो 1993 से 1997 तक जी टीवी पर आनेवाले लोकप्रिय सीरियल ‘तारा’ की लेखिका थीं और आलोकनाथ ने इसी सीरियल में एक लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। विनता ने अलोकनाथ पर रेप करने का अारोप लगाया है।

- Install Android App -

फेसबुक पर पोस्ट करते हुए विनता लिखती है- ‘मुझे पार्टी में बुलाया गया था। उनकी पत्नी और मेरी बेस्ट फ्रेंड उस वक्त शहर से बाहर थे। यह हमेशा की तरह आम पार्टी थी, जिसमें मेरे कुछ दोस्त जो कि थियेटर से भी जुड़े हुए है वह भी आते थे, इसलिए मैंने पार्टी में जाने से एतराज नहीं किया। पार्टी के दौरान मेरी ड्रिक्स में कुछ मिलाया गया, जिसके बाद मुझे अजीब सा लगने लगा। रात के करीब 2 बजे मैं उनके घर से निकली। मुझे किसी ने घर छोड़ने को नहीं कहा। मैं इतने तो होश में थी कि मुझे लगा कि उनके घर पर ठहरना सही नहीं है। मैं घर से निकली और अपने घर की तरफ चल पड़ी। तभी यह कार लेकर मेरे बगल से निकला और बोला कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा। मैं यकीन करती थी इसलिए बैठ गई। उसके बाद ठीक से क्या हुआ याद नहीं मुझे। बस इतना याद है मेरे मुंह में किसी ने जबरदस्ती शराब डाली। जब दूसरे दिन दोपहर में उठी तो दर्द महसूस हुआ। तब मुझे पता चला कि मेरा बलात्कार हुआ है। उस वक्त साल 1994 के मशहूर शो ‘तारा’ के लिए काम कर रही थी। खुद को उस स्थिति से बाहर निकालने में मुझे 20 साल लग गए। मेरा आत्मविश्वास अब लौट आया है और इसी वजह से अब इस बात को आप लोगों से साझा करने की हिम्मत जुटा पाई हूं’।इन अारोपों को लेकर एक इंटरव्यू में आलोकनाथ ने कहा- ‘उन्हीं (विनता) से पूछिए आप, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जो औरत ने कह दिया, वही ब्रह्म वाक्य है न? वही तो सत्य है! ऐसे में मेरा पक्ष जानकर क्या करोगे? आपको जो लिखना है, लिखिए। वैसे भी मैं जो कहूंगा, उसपर कौन यकीन करने वाला है? इस मामले में मैं जो कुछ भी कहूंगा, लोग सुनेंगे नहीं। मैं जो भी कुछ कहूंगा, उसके कोई मायने नहीं हैं। इससे कोई फायदा नहीं होगा। सब लोग उसपर (विनता) पर ही यकीन करेंगे। उन्होंने‌ जो कुछ कहा है, ये उनकी (ओछी) मानसिकता को दर्शाता है। मुझ पर इल्जाम तो लग गया है, मगर वक्त के साथ सबकुछ साफ हो जाएगा।

जब आलोकनाथ से पूछा कि क्या वो विनता के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “न मैं इस बात से इनकार कर रहा हूं और न ही मैं हां कह रहा हूं। वो (रेप) तो हुआ होगा। यकीनन हुआ होगा, मगर किसी और ने किया होगा। खैरे, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना‌ चाहता‌ क्योंकि बात निकली है, तो दूर तलक जाएगी।”