jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सड़क बनाने खोदी मुरम, गड्ढे में भरा वर्षा का पानी, तीन बच्चियों की डूबने से मौत

मकड़ाई समाचार गुना। जिले के मृगवास थानाक्षेत्र में शनिवार की शाम तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां खेत पर जाने निकली थीं, तभी तालाब किनारे मुरम खुदाई से हुए गड्ढे में भरे पानी में खेलने चली गई थीं। लेकिन गड्ढे की गहराई सात-आठ फीट होने से उसमें डूब गईं। पुलिस ने रात को बच्चियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कुंभराज अस्‍पताल भिजवाए।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मृगवास थानाक्षेत्र के कढ़ैयाकला गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा तालाब के समीप मुरम की खुदाई की जा रही है। इससे करीब 7-8 फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जो वर्षा के पानी से भरा हुआ है। इधर, शनिवार को सुभाना (10) और डब्बू (7) वर्ष पुत्रियां सागर सिंह मीणा और प्रज्ञा (4) पुत्री राकेश मीना खेत पर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उनकी नजर तालाब के समीप गड्ढे में भरे पानी पर पड़ी। इसके साथ ही तीनों बच्चियां खेलने के उद्देश्य से गड्ढे में उतर गईं। लेकिन गड्ढे की गहराई और मिट्टी की चिकनाई के चलते बच्चियां पानी से बाहर नहीं आ सकीं और डूबने से मौत हो गई। इधर, जब बच्चियां देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह चौहान ने बताया की रात करीब 9.30 बजे तीनों बच्चियों के शब्द पानी से भरे गड्ढे से बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए कुंभराज भेज दिया था। रविवार की सुबह तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिए हैं। तीनों बच्चियां आपस में चाचा-ताऊ की बहनें लगती हैं।