jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

BREAKING NEWS : ट्रक और फोर व्हीलर वाहन भीषण टक्कर, हरदा के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 गंभीर

अष्टमी पूजा के लिए हरदा से कानपुर जा रहा था परिवार

मकड़ाई समाचार सागर/हरदा। सागर में भीषण सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक हरदा जिले के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार राहतगढ़ सागर सड़क मार्ग के बीच ग्राम बेरखेड़ी के पास हुआ। यहां ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

- Install Android App -

हरदा के पंकज शुक्ला परिवार के साथ अष्टमी पूजा कार क्रमांक- एमआर MP 47 ca 4145 से कानपुर जा रहे थे। वहीं ट्रक पटना से इंदौर जा रहा था। राहतगढ़ सागर सड़क मार्ग के बीच ग्राम बेरखेड़ी के पास कार को ट्रक ने आगे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से कार सड़क से पलटते हुए नीचे खेत में जा घुसी।

हादसे में कार सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कार को सीधा करने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर कार और ट्रक को जब्त कर लिया है।