jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सतपुड़ा वैली कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर का हुआ समापन

मकड़ाई समाचार सिराली। सतपुड़ा वैली कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सिराली का विशेष शिविर ग्राम घोंघड़ा का समापन हुआ। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शिविर समापन अवसर पर मुख्य अथिति संकुल प्राचार्य गोविंद सिंह पंवार, रासेयो जिला संगठक जगदीश गौर, संचालक भागवत सिंह चौहान, प्राचार्य श्रीमति योगिता राजपूत, योग प्रशिक्षका श्रीमति सुनीता राजपूत, जयनारायण सुरमा, कुमार गौरव गौर, विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में अथितियों द्वारा माँ वीणा देवी, भारत माता, वीरांगना झाँसी की रानी एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा रासेयो शिविर में किये कार्य से अवगत कराया गया। शिविर प्रतिवेदन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत कर शिविर के दौरान जनसर्वे, नदी सफाई, जागरूकता कार्य, विभिन्न नवाचारो से अवगत कराया गया।

- Install Android App -

शिविर समापन पर अथितियों द्वारा स्वयं सेवकों को शिक्षा के साथ जनसेवा के सार्थक कार्य पर जीवंत शुभकामनाएं प्रदान की गई। शिविर समापन पर स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। रासेयो शिविर में प्रतिभागी स्वयं सेवक सुनील विलोदे, कृष्णा राजपूत, रितिक सनखेरे, शुभम जोशी, दिलीप राजपूत, सौरभ पाटिल , रविशंकर मालवीय, दुर्गेश मालवीय, विकास पाल, नागिन पाचोले, वैशाली पाटिल, विनोद कुशवाह, आकाश भासरे, पूजा मालवीय, आसमा कुरैशी,महक खां, कंचन कुशवाह, कंचन राजूपत, रुपाली राजपूत, अतिका गौर, सांध्य कुशवाह, रखी राजपूत, योगिता राजपूत, जानकी शर्मा, नेहा सोलंकी, निकिता सोलंकी, कविता मंडराई, शिवानी सनखरे, रानी सनखरे, मेघा राजपुत,बुलबुल राठौर पूजा राजपूत, शिवानी बड़वाया, शिवानी विश्वकर्मा ने भाग लिया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आभार माना गया।