jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

सबरीमला मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया आंदोलन

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस ने सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुर्निवचार याचिका दायर करने की मांग करते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन शुरू किया। फैसले के खिलाफ पुर्निवचार याचिका नहीं दाखिल किए जाने को लेकर एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन शुरू करने के तुरंत बाद कांग्रेस ने भी प्रदर्शन शुरू किए।

- Install Android App -

पथनमथिट्टा से कांग्रेस के प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेनीथला ने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा और राज्य सरकार हिंदुओं के साथ ‘धोखा’ कर रही है। केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के खिलाफ कांग्रेस का रुख सख्त होने के साथ ही चेनीथला ने कहा कि सबरीमला को युद्ध क्षेत्र’ में नहीं बदला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एलडीएफ सरकार ने शीर्ष अदालत के फैसले को लागू करने में जल्दबाजी’ दिखाई।