jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

सर्वपितृ अमावस्या पर कानून व्यवस्था बनाने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दायित्व सौंपे

मकड़ाई समाचार हरदा। सर्वपितृ अमावस्या 24 व 25 सितम्बर को हंडिया में नर्मदा नदी तट व टिमरनी में नर्मदा नदी के घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दायित्व सौंपें है। उन्होने एसडीएम सुश्री श्रुति अग्रवाल को सम्पूर्ण अनुभाग हरदा का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा एसडीएम महेश कुमार बड़ोले को अनुभाग टिमरनी, तहसीलदार शिवदत्त कटारे को तहसील हंडिया तथा तहसीलदार श्रीमति रितु भार्गव को तहसील टिमरनी का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया है कि कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करेंगे तथा स्थिति पर निगरानी रखेंगे।