ब्रजभूमि मे तब्दिल हुआ हरदा, कृष्णा भक्ति मे तल्लीन विप्रजनों ने जमकर खेली फुलो से होली
मकड़ाई समाचार हरदा। नगर मे सर्व ब्राह्मण समाज वेलेफेयर सोसायटी, हरदा के द्वारा शनिवार को आयोजित फाग महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें जमकर फुलो कि होली के रंग बरसे। सोसायटी के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विख्यात कृष्णक भक्त साध्वी दुर्गा दीदी एवं श्रीमद्भागवत कथा वाचक श्रीप्रिया दीदी ने ठाकुर जी , भगवान परशुराम, राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कृष्णत भजनों के साथ फाग उत्सव का आगाज किया इस दौरान साध्वी दुर्गा दीदी ने फाग उत्सव का महात्म बताते हुए आयोजित कार्यक्रम को अप्रतिम आयोजन बताया, उन्होने कहा आज कार्यक्रम मे ऐसी अनुभूति हो रही है मानो हम हरदा नही वरन बृजमंडल मे ही उत्सव मना रहे हो, इस अवसर पर उन्होने कई मशहुर भजनों कि प्रस्तुति दे उपस्थित विप्रजनों को थिरकने के लिए मजबुर कर दिया।
शनिवार रात कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। सोसायटी के सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से भरपूर कई प्रस्तुति दी गईं, जिनका सदस्यों व दर्शकों ने आनंद लिया। इस दौरान सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, राधाकृष्ण की सजीव झाँकी, आकर्षक प्रस्तुतियां, फूलों की होली, भजन संध्या और फाग गीतों से कार्यक्रम होलीमय हो गया।

