मकड़ाई समाचार ग्वालियर। नगर निगम के सहायक फायर आफिसर देवेंद्र जखेनिया की गुरूवार की शाम काे अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी इलाज के दाैरान माैत हाे गई। निगम के सहायक फायर आफिसर 47 वर्षीय देवेंद्र जखेनिया की सात दिन पहले भी अचानक तबीयत खराब हुई थी। इलाज के लिए जब अस्पताल में भर्ती कराया ताे शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था। साथ ही ब्लड प्रेशर भी घट बढ़ रहा था। ह्दयराेग का भी उनका उपचार चल रहा था। स्वजनाें के मुताबिक उनकी एंजियाेग्राफी हाेना थी। इसके बाद हालत में जब कुछ सुधार हुआ ताे स्वजन डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। गुरूवार काे सुबह खाना खाने के बाद फिर से जब तबीयत बिगड़ी ताे उनकाे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दाैरान शाम काे उनकी माैत हाे गई। देवेंद्र जखेनिया के परिवार में एक बेटा और दाे बेटियां हैं।
दाे अफसराें काे आ चुका है हार्ट अटैक
नगर निगम में इसके पहले भी दाे अधिकारी गंभीर बीमारी का शिकार हाे चुके हैं। भवन अधिकारी महेंद्र अग्रवाल काे हार्ट अटैक आया था। उनकाे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इसके बाद उपायुक्त जागेश श्रीवास्तव काे भी हार्ट अटैक आ चुका है। उनकाे भी अस्पताल में इलाज लेना पड़ा था। हालांकि उपचार के बाद अब दाेनाें अधिकारी स्वस्थ्य हैं। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के आदेश पर निगम कर्मचारियाें के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया था। साथ ही आयुक्त ने सभी काे समझाईश दी थी कि वह कामकाज के साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।