jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सहेली के भाई ने दो बच्चों की मां से की ज्यादती

मकड़ाई समाचार भोपाल। करोंद इलाके में रहने वाली 28 साल की महिला के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने बंधक बनाकर ज्यादती की। बदनाम करने की धमकी देकर युवक ने पिछले महीने महिला को इंदौर बुलाया तथा कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर फिर से दुष्कर्म किया। रविवार को महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

निशातपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला करोंद इलाके में रहती है। मोहल्ले में ही रहने वाली पिंकी नाम की युवती से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने पर उन्होंने एक दूसरे के घर आना-जाना भी शुरू कर दिया। पिंकी का भाई लोकेश रघुवंशी इंदौर में रहता है तथा पीओपी का काम करता है। महीने में दो-तीन बाद वह भोपाल आता रहता है। पिछले साल जब वह आया तो उसकी पहचान महिला से हो गई। लोकेश की बहन पिंकी का महिला के घर आना-जाना था, इसलिए लोकेश भी महिला के घर आने-जाने लगा। पिछले साल 7 जून को लोकेश जब महिला के घर पहुंचा तो उस समय महिला घर में अकेली थी। लोकेश ने इसका फायदा उठाते हुए कमरा बंद करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन महिला ने यह बात पिंकी को बताई, पिंकी बात सुनने के बाद कहा कि भाई ने ठीक ही तो किया है। वह तुमसे प्यार करने लगा है। इसके बाद जब भी लोकेश भोपाल आता था तो महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पिंकी भी अपने भाई को रोकने के बजाए उसकी मदद ही करती थी। गत 10 जुलाई को पिंकी बहाना बनाते हुए पीडिता को इंदौर ले गई। इस दौरान महिला के बच्चे मायके में थे, जबकि उसका पति काम पर गया था। इंदौर में लोकेश मिल गया उसने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया, महिला जब बेसुध हो गई तो लोकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को सीहोर तक छोड़ने के बाद वापस इंदौर चला गया। साथ उसने महिला को किसी को कुछ भी बताने बदनाम करने की धमकी भी दी। महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी।