ब्रेकिंग
पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले...

सागर में पूर्व मंत्री ने कलेक्टर को कहे आपत्तिजनक शब्द, मंत्री-मुख्यमंत्री का चापलूस बताया

मकड़ाई समाचार सागर। जिले के मकरोनिया क्षेत्र में हुए जग्गू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कलेक्टर दीपक आर्य के खिलाफ अपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ बोलते उन्हें मंत्री व मुख्यमंत्री का चापलूस बताया। चौधरी का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सुरेंद्र चौधरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आजीविका मिशन के ठेके हो रहे हैं, आगनबाड़ी के ठेके हो रहे हैं। ये कलेक्टर …… (आपत्तिजनक शब्द) है। ये कहता है कि इसको ठेका दो, उसको ठेका दो। कोई कलेक्टर मुख्यमंत्री-मंत्रियों की चापलूसी करने लगेगा। ये किस नियम में लिखा है। किस कानून में लिखा है। विकास यात्राएं चलाते हो। विधायकों की परामर्शी यात्राएं निकाली जाएंगी। तुम्हारे पिताजी देंगे क्या पैसा। सरकार के खजाने से जाता है।

- Install Android App -

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलवान बब्बा मंदिर से हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। यहां उन्होंने जग्गू हत्याकांड के आरोपित व भाजपा से निष्काषित नेता मिश्रीचंद गुप्ता सहित उनके भाइयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के कारोबारियों और अपराधियों का बोलबाला है। जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि जगदीश यादव हत्याकांड के आरोपितों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है। किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा व बीमा राशि का वितरण किसानों को नहीं हुआ। छावनी कैंट क्षेत्र के किसान व आमजन अपने हकों से वंचित हैं। इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे, निधि जैन, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद थे। इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य को काल किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।