jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

सिंगरौली की जनता को राजमाता शिवगामी देवी का आदेश, ‘वोट देने अवश्य जाएं’

सिंगरौली: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने और इनमें शत-प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने काम शुरू कर दिया है। सिंगरौली में दिलचस्प बात ये रही कि यहां बाहुबली, कटप्पा और शिवगामी खुद लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं, कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने गाड़ियों से नेमप्लेट और हूटर हटवा दिए हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए कमर कस ली है। यहां आयोग ने मतदाता जागरुकता के लिए फिल्मी किरदारों का सहारा लिया है।

कटप्पा ने बाहु से कहा, ‘वोट देना मत भूलना बाहु’

- Install Android App -

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ये पता चल गया है, अब अपने वोट की ताकत पहचानने के लिए मतदान करें

राजमाता शिवगामी देवी का आदेश, वोट देने अवश्य जाएं, आपका वोट ही शासन है।

वहीं, जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी ने आचार संहिता के दौरान हूटर और नेमप्लेट लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों चीजों को हटाया।