jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सिराली में कतिया समाज युवा संगठन का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

मकड़ाई समाचार सिराली। आखाजी भानाजी कतिया समाज कल्याण समिति अध्यक्ष भगवानदास ढोके की अध्यक्षता में सिराली में प्रदेश स्तरीय युवा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इटारसी के पूर्व अध्यक्ष पी एस अग्निभोज के द्वारा युवा पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद 7 पदों पर शपथ ग्रहण किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे, उपाध्यक्ष तरुण झिंझौरे, अर्जुन हुरमाले, सचिव अजय मंडलेकर, महासचिव गौतम दूंनगे, सह सचिव राहुल नागराज, महामंत्री अनिल मल्हारे, कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय बिल्लोरे आदि सभी युवा संगठन पधारी पदाधिकारियों को संविधान के अनुसार शपथ ग्रहण कराया गया। इटारसी पूर्व अध्यक्ष कोर कमेटी पीएस अग्निभोज के द्वारा शपथ दिलाई गई।

- Install Android App -

सिराली कतिया समाज अध्यक्ष अधिवक्ता भगवानदास ढोके इटारसी, समाज अध्यक्ष केपी चौरे, कतिया समाज अध्यक्ष पलासनेर रामकृष्ण बिल्लोरे, कतिया समाज जलोदा समिति अध्यक्ष भारत सेजकर, नेपानगर कतिया समाज अध्यक्ष गणपत चौरसिया, कतिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सोहन बिल्लोरे, एडवोकेट कमलेश सेजकर, कतिया समाज अध्यक्ष रामस्वरूप लखोंरे, नर्मदा प्रसाद मंडलेकर भुसावल, अध्यक्ष होशंगाबाद कतिया समाज अध्यक्ष मुकेश मलाजपुरे, भोपाल कतिया समाज समिति मंडीदीप कतिया समाज समिति बंसीलाल भैसारे, वरिष्ठ समाजसेवी राजवंशी लखोंरे, अनीता दमाडे, अर्चना चौरसिया, खंडवा कतिया समाज अध्यक्ष राहुल सेजकर के द्वारा मंच संचालन किया गया। मध्य प्रदेश के 15 समितियां पदाधिकारी सिराली में उपस्थित हुई। इनके सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सिराली कतिया समाज उपाध्यक्ष गणेश बिले, पूर्व सचिव सिराली चेतनदास बिले, सचिव कालूराम सेजकर, माखन लखोरे, बंसीलाल चौरे, पूरन सिंह हुरमाले, युवा कार्यकर्ता योगेश मलारे, रवि ओनकर बिल्लारे, अशोक पवारे, सुभाष घाटे, घनश्याम चौरे, अमित चौरसिया, सतनारायण पवारे, पुरुषोत्तम ओनकर, प्रवीण ओनकर, गोलू भवरे, राहुल झवरे आदि लोग उपस्थित थे।