jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

सिवनीमालवा। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने थाने के बाहर सड़क पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन 

के के यदुवंशी, सिवनी मालवा। पुलिस अधिकारी से बहस कर रही महिलाए, पुलिस की लापरवाही पर नाराज है, महिलाएं पुलिस की कार्यशैली से नाराज है। एसडीओपी सौम्या अग्रवाल से बहस के दौरान महिलाओं का कहना है भीड़ में से कई लोगों को पुलिस बचा रही है, सिर्फ हमारे बच्चों पर कार्रवाई की जा रही है। हमें बिना वजह परेशान किया जा रहा है, अगर हमारे बच्चों को नहीं छोड़ा गया तो हम यही बैठ जाएगें। जिसके बाद एसडीओपी व थाना प्रभारी महिलाओं को समझाने में जुट गए लेकिन महिलाए अपनी बात पर अड़ी रही।

- Install Android App -

यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब पुलिस थाने के अंदर डीआईजी, एसपी गुरचरण सिंह, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी के केबिन में बैठे थे और बाहर महिलाएं पुलिस पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रही थी। कुछ समय बाद महिलाएं गुस्सा होकर पुलिस थाने के बाहर सड़क पर बैठ गई। जहां जमकर नारेबाजी की। सारी महिलाएं गौतस्करों की हत्या के आरोपियों की परिजन है जो पुलिस द्वारा गौस्तकरी से जुड़े लोगों को बचाने से नाराज है।

पूरा मामला मंगलवार बुधवार की रात में अवैध रूप से गौवंश ले जा रहे गौ तस्करो के साथ हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस जहां एक ओर हत्या के आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी है लेकिन उनसे जुड़े लोगों पर पुलिस की मेहरबानी के कारण पुलिस पर सवाल उठना शुरू हो गए है। गौतस्करों की मौत के आरोपियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को अंजाम भीड़ ने दिया है लेकिन पुलिस ने हमारे बच्चों को ही आरोपी बनाया है बाकी को छोड़ दिया है । वहीं पुलिस गौ तस्करों और उनके मददगार व संरक्षकों को बचाने में जुटी हुई है, उनपर कोई कार्रवाई पुलिस ने अभी तक नहीं की है। ना ही स्थानीय स्तर पर गौ तस्करी में मदद करने वाले लोगों को पुलिस पकड़ रही है।