के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। लगातार शहर में अवैध रूप से जुआ व शराब वालो के विरूद्ध कार्यावही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम आयपा में भीम सिंह उर्फ भीम कीर पता देविसिंह कीर निवासी आयपा द्वारा अवैध रूप से शराब की पेटिया बड़े स्तर पर बेचने हेतु रखी हुई है जो सूचना पर धाना प्रभारी संजय चौकसे द्वारा टीम का गठन किया गया व मुर्बिरो की सहायता से मिली जानकारी से अवगत कराकर रवाना किया गया। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल वताये गये पटना स्थल भीमसिंह कीर के खेत के टप्पर पर पर पहुँच कर पेराबंदी कर भीमसिंह पिता देविसंह कीर को पकड़कर टप्पल में रखी चादर हटवाकर देखने पर 07 पेटी देशी शराब मिली जो शराब बेचने का लायसेंस न होने पर कुल 350 नग क्वाटर (63 लीटर ) देशी प्लेन मदीरा कीमती 35000 रूपये जप्त किये गये। आरोपी में भीम सिंह उर्फ भीमू कीर पता देवीसिंह कीर निवासी आयपा के विरुद्ध अपराध के. 281/2020 विश्द्ध धारा 340) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीवद्ध किया गया। आरोपी भीमसिंह कीर के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब रखने के कई प्रकरण पंजीवद किये गये है संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक पी. एल यादव, प्र. आर. 144 राजाराम आरक्षक 54 संदीप दबले, आरक्षक 751 अजय बामने का विशेष योगदान रहा।
ब्रेकिंग
