jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Mp Big News: छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला आशिक मिजाज शिक्षक शिवबाबू मिश्रा निलंबित, जांच में पाया दोषी

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में पदस्थ परीक्षा प्रभारी श्री शिवबाबू मिश्रा (मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक) के द्वारा विद्यालय की छात्राओं से अश्लील हरकते एवं अभद्रता किये जाने की शिकायत पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना की रिपोर्ट पर आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई। कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार शिकायत की जांच महिलाओं की तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई। समिति में डिप्टी कलेक्टर, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी शामिल रहें। समिति की जांच में शिकायत सही पाई गई।

- Install Android App -

उक्त कृत्य के लिए म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत शिक्षक श्री शिवबाबू मिश्रा को दोषी पाते हुए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य, जिला नर्मदापुरम निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में रिपोर्ट देरी से प्रस्तुत करने पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग नर्मदापुरम के विरुद्ध भी कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया हैं।