jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

सीएम शिवराज सिंह चौहान 82 लाख किसानों को आज बांटेंगे 1,783 करोड़ रुपये

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्य प्रदेश के 82 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में बुधवार को सरकार एक हजार 783 करोड़ रुपये अंतरित करेगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम रीवा में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा लेंगे। वे सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। इसके साथ ही स्वामित्व योजना के तहत 27 जिलों के तीन लाख 70 हजार व्यक्तियों को भूमि के अधिकार पत्रों का वितरण किया जाएगा। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों को चार हजार रुपये दिए जाते हैं। केंद्र सरकार छह हजार रुपये देती है। कुल दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं।