jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सुबह-सुबह मणिपुर और मेघालय में भूकंप के झटके

मकड़ाई समाचार मणिपुर | नोनी जिले में तड़के लगभग 2:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 25 किलोमीटर नीचे गहराई में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार तड़के मणिपुर के नोनी जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के करीब 2 बजकर 46 मिनट पर आया।

- Install Android App -

NCS ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए लिखा “भूकंप की तीव्रता: 3.2, 28-02-2023 को आया, 02:46:39 IST, अक्षांश: 24.67 और देशांतर: 93.66, गहराई: 25 किमी, स्थान: नोनी, मणिपुर, भारत।” जबकि मेघालय के तुरा में सुबह लगभग 7 बजे झटके महसूस किए गए।

मणिपुर के बाद मेघालय के तुरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। NCS ने ट्विटर के जरिए कहा कि भूकंप की तीव्रता: 3.7, 28-02-2023 को 06:57:18 IST आया, अक्षांश: 26.04 और लंबा: 90.11, गहराई: 29 किमी, स्थान: तुरा, मेघालय से 59 किमी उत्तर।”

जानमाल का नुकसान नहीं
राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। तुर्की के भीषण भूकंप के बाद से भारत में भी 2-3 भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले 19 फरवरी को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के नंदीगामा और मध्य प्रदेश में भी भूकंप महसूस किए गए थे।