jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

सुरक्षा घेरे को तोड़कर कोहली को मिलने अाए युवक के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद: भारत और विंडीज के बीच उप्पल स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले प्रशंसक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कदापा जिले में रहने वाले 19 साल मोहम्मद खान के खिलाफ का गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज कराया गया, जिसने सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के नजदीक जाने की कोशिश की थी. सुरक्षा घेरे को तोड़कर विराट कोहली के करीब जाना और उनके साथ सेल्फी लेना क्रिकेट प्रेमियों का नया शौक बनता जा रहा है। विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां एक दर्शक भारतीय कप्तान के पास पहुंच गया था।

- Install Android App -

फैन्स से बचते नजर आए विराट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में सुबह के सत्र में जब मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया तो उसी दौरान एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ते हुये और बैरिकेड पर छलांग लगाकर मैदान में पहुंच गया। वह विराट के बहुत नजदीक पहुंच गया। उस प्रशंसक ने भारतीय कप्तान को गले से लगा लिया और फिर जबरन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। हालांकि, विराट उस व्यक्ति से दूर होकर बचते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उसे विराट से दूर कर दिया।

पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक
इससे पहले राजकोट टेस्ट में भी विराट को ऐसी ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब पिच पर जबरन कई लोग आ गए थे और विराट उनके बीच घिर गए थे।