jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

सुहागरात के बाद सुबह घर छोड़कर भागा दूल्हा, नई नवेली दुल्हन परेशान, जानिए पूरा मामला

परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा

हरदोई। एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात मनाते ही दूसरे दिन एक दूल्हा नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया। परेशान दुल्हन और परिजनों ने पुलिस से लापता दूल्हे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

- Install Android App -

हरदोई जिले के सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन से दूल्हा गायब हो गया। 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया। दूल्हा अपना मोबाइल और रुपए घर छोड़कर चला गया। दुल्हन को भी कुछ बताकर नहीं गया। परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है।

शिकायत में दूल्हे के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी 18 फरवरी को हुई थी। घर पर दुल्हन का स्वागत करने के साथ परंपरागत रस्में हुईं। घर में खुशी का माहौल था। सोमवार 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया है। नाते रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। दूल्हे के भाई के अनुसार, उसका कुछ पता नहीं चलने से नई नवेली भाभी समेत परिवार के लोग परेशान हैं।