के के यदुवंशी सिवनी मालवा। बारिश नहीं होने से नागरिक गर्मी से बेहाल है और वही किसानों की फसलें भी सूखने की कगार पर है। रोज बादल तो आते हैं, लेकिन बिन बारिश के लौट जाते हैं। लगभग 1 सप्ताह से यही हो रहा है काले बादल आते हैं। लेकिन थोड़े से बरस कर चले जाते हैं। जिससे नागरिक गर्मी से बेहाल है और लोगों ने फिर से कूलर पंखे चालू कर लिए हैं। वही इन दिनों हर रोज ग्रामीण इलाकों में लगभग पांच घंटे कटौती होने से ग्रामीण मोटर पंप भी नहीं चला पा रहे हैं। जिससे उनके खेत में पानी नहीं हो पा रहा है। किसानों को धान की फसल में पानी अधिक लगता है। और धान को पानी में डूबा रहना चाहिए। जिससे की फसल अच्छी होती है।आशीष ने बताया कि धान की रोपाई की है। अस्थाई कनेक्शन है। बारिश नहीं होने में मोटर पप से ही सिंचाई कर रहे है। लेकिन महीने भर से बिजली निमित नहीं मिल रही है। खेत में पानी नहीं भर पा रहा है। आनंद कुशवाहा ललित मालवी ने बताया कि स्थाई कनेक्शन में धान लगाई है। बारिश भी नहीं हो रही है बिजली भी नहीं मिल रही है। अगर 1 सप्ताह के अंदर बारिश नहीं हुई तो फसलें सूख सकती है। किसानों ने बताया कि कोरोनावायरस के चलते बेरोजगार है, कर्ज हो गया है अगर फसलें नहीं हुई तो कर्जदार बन जाएंगे।
ब्रेकिंग