jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया को दी मात, 41 साल बाद रचा इतिहास

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों से भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। महिला हॉकी टीम ने 41 साल बाद यह कारनाम करके दिखाया है। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने विजयी गोल किया। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया है। अब भारतीय महिलाओं की हॉकी टीम गोल्ड से सिर्फ दो कदम दूर है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्विट कर महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

दुती चंद नहीं कर पाई क्वालीफाई

इससे पहले सोमवार को भारत की स्टार धाविका धाविका दुती चंद सोमवार को ओलंपिक स्टेडियम ट्रैक-2 में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक हीट-4 में दौड़ते हुए दुती ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ 23.85 टाइमिंग के साथ समाप्त किया, लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा नहीं रहा क्योंकि यह स्पर्धा में दुती चंद 7वें स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

सोमवार को इन खिलाड़ियों से है पदक की उम्मीद

सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में चक्का फेंक खिलाड़ी कमल प्रीत कौर से पदक की उम्मीद लगाई जा रही है। कमल प्रीत कौर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और सोमवार को उनका मुकाबला होगा। सेमीफाइनल जीतने के साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम से भी देश को उम्मीद होगी कि वे अपना क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। गौरतलब है कि वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद रविवार को बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है।

आज होने वाले प्रमुख मुकाबले

एथलेटिक्स (चक्का फेंक):

खिलाड़ी : कमलप्रीत कौर, फाइनल दौर, शाम : 4:30 बजे

—————-

निशानेबाजी (50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन)

- Install Android App -

खिलाड़ी : संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह

क्वालीफिकेशन, सुबह 8:00 बजे

फाइनल, दोपहर 1:20 बजे

—————

घुड़सवारी (व्यक्तिगत जंपिंग)

खिलाड़ी : फवाद मिर्जा,

क्वालीफिकेशन, दोपहर 1:30 बजे

फाइनल, शाम 5:15 बजे

————————–

महिला हाकी (क्वार्टर फाइनल):

भारत बनाम आस्ट्रेलिया, सुबह 8:30 बजे