सेल्समैन द्वारा राशन कार्ड धारियों को कम मात्रा में अनाज किया जा रहा वितरण, आक्रोशित महिलाओं ने तहसीलदार से की शिकायत
मकड़ाई समाचार हंड़िया। ग्राम कचबैड़ी ग्राम पंचायत शासकीय दुकान कोड 051 सेल्समैन नाम पूनम शर्मा दुकान डीलर द्वारा राशन कार्ड धारियों को निर्धारित मात्रा से राशन कम दिया गया और कम देने पर ग्रामीणों ने विरोध करने पर कार्ड धारियों द्वारा मशीन प्रिंट पर्ची मांगने पर नहीं दी गई। जिस पर कम मात्रा लिखी होती है। और पर्ची फाड़ कर फेंक दी गई। महिलाओं का आरोप है कि राशन की दुकान पर गला कम मात्रा में दिया जा रहा है। सरकार की योजना के तहत 1 कुंटल 20 किलो दिया जाना था। पर दुकानदार के द्वारा लोगों को 90 किलो राशन नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने में प्रमिला बाई, शुशीला बाई, ममता बाई, रूखमणी बाई, रेखा बाई, सुमन बाई, सावित्री बाई, सुनीता बाई, संतु बाई आदि उपस्थित थी।
