jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सेवा सदन द्वारा निशुल्क नेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 26 मई को बस होगी रवाना

मकड़ाई समाचार सिराली। परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित तथा जीव सेवा संस्थान और जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति हरदा के सहयोग से एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा निशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के लिए दिनांक 26 मई 2022 को निशुल्क मोतियाबिंद कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नेत्र रोगियों की आंखों की जांच निशुल्क की जाएगी। साथ ही मोतियाबिंद पाए जाने पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस द्वारा भोपाल भेजा जाएगा जहां निशुल्क ऑपरेशन होगा।

- Install Android App -

सेवा सदन के सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सेवा सदन संस्था निरंतर कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों के बीच आंखों संबंधित सेवा प्रदान कर सेवा का कार्य कर रही है। सेवा सदन सिराली के सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर ने बताया कि 22 मई 2022 , गुरुवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गाड़ी भोपाल रवाना होगी। जहां मोतियाबिंद वाले नेत्र रोगियों के ऑपरेशन निशुल्क होंगे। जिस व्यक्ति को मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क कराना हो वह सेंटर पर आकर 25 मई तक साईं मंदिर नया बस

स्टैंड स्थित सेवा सदन आंख जांच केंद्र पर जाकर जांच कराने के दौरान मोतियाबिंद पाए जाने पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले। शिविर के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गाड़ी द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सोमवार को ग्राम बंदी मुहड़िया, रहटा कला,विक्रमपुर, बैडिया कला, पहेट, आमासेल, लोलांगरा सहित 24 गांव में अजय मंडलेकर, अनिल पाठक, मांगीलाल खटक द्वारा प्रचार प्रसार किया गया।