jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

पीड़ित युवती को सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है और किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा

- Install Android App -

झारखंड : झारखंड में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां चाईबासा इलाके में एक आदिवासी युवती के साथ करीब 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु के पास की है। पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है और गुरुवार देर रात पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 10 अज्ञात आरोपी फिलहाल फरार है और संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है।

दोस्त के साथ हवाई पट्टी घूमने गई थी युवती

पुलिस ने बताया कि है कि यह वारदात टेकरा हेतु हवाई पट्टी के पास हुई है। चाईबासा की सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती अपने दोस्त के साथ हवाई पट्टी घूमने गई थी, तभी वहां सुनसान इलाके में मौजूद 8-10 लोगों ने उसके दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया और युवती को दूर सुनसान इलाके में लेकर 10 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस को जब सूचना मिली तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और पुलिस ने आस-पास के गांव से कुछ युवकों को उठाकर थाना ले गई है।

पीड़ित युवती अस्पताल में भर्ती

पीड़ित युवती को सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है और किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा है कि शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।