jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

स्कूल में गंदा टायलेट देखकर खुद हाथों से ही सफाई करने लगे सांसद जनार्दन मिश्रा

मकड़ाई समाचार रीवा। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने स्वच्छता अभियान को लेकर फिर सुर्खियों में है। रीवा सांसद का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रीवा जिले के खटखरी का है। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जब उन्हें इस बात का पता चला कि विद्यालय का टॉयलेट काफी गंदा है, जिसके चलते इसका उपयोग करने में काफी परेशानी होती है, तो वह बिना ब्रश का इंतजार किए ही बाल्टी में पानी लेकर हाथों से ही टॉयलेट को रगड़-रगड़ कर साफ करने लग गए। इस काम में उन्होंने किसी की मदद नहीं ली और पूरी निष्ठा के साथ काम को अंजाम दिया। यह देख सब चौक गए। सांसद ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए लोगों को सफाई रखने की नसीहत दी। उनके इस तरह से सफाई करने का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस तरह से सफाई करने का वीडियो अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट किया है, जो काफी सुर्खियों में है।

- Install Android App -

पहले भी वायरल हुए हैं ऐसे वीडियो

इसके पहले भी इस तरह से टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में रह चुके हैं। इसके पहले उन्होंने रीवा जिले के खजुहा गांव में गंदे पड़े स्कूल के टॉयलेट को हाथों से साफ किया था। कोरोना काल के समय मऊगंज जनपद के सेमरिया पंचायत के कुंज बिहारी क्वारंटीन केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान गंदे टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में आए थे।