jhankar
ब्रेकिंग
विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल

छात्राओ पर भूत सवार कर रही थी अजीब हरकतें,तांत्रिक भागा देखकर,चिकित्सक बता रहे हीमोग्लोबिन-खून की कमी

मकड़ाई समाचार मध्यप्रदेश | शहडोल जिले में स्कूल गई छात्राओं की अचानक से तबियत बिगड़ गई और वह अजीब हरकते करने लगी। यह छात्राएं कक्षा 9वीं और 10वीं की थी जिनमें दों बहने भी शामिल है। छात्राओं की हरकतों को देख मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन पर भूत प्रेेत की आशंका जाहिर करते हुये मौके पर तांत्रिक को बुलाया लेकिन जब छात्राओं की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत भी सामान्य बताई जा रही है।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों की मांने तो इसके पूर्व में भी एक छात्रा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। फिलहाल छात्राओं की हालत को देखने के बाद पहले तो चिकित्सक भी हैरान रह गए लेकिन बाद में आयोडीन व हीमोग्लोबीन की कमी और खाली पेट के कारण छात्राओं की तबियत बिगड़ना बताया है। दरअसल मामला शहड़ोल जिले के झिगबिजुरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल खमरौध का है। बताया गया कि छात्राएं स्कूल में आयोजित परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जब छात्राएं बाहर निकली तो तीन छात्राओं की एक एक कर तबियत बिगड़ने लगी और वह सड़क पर ही तड़पते हुये चीखने चिल्लाने लगी। छात्राओं की इस हालत को देखते ही ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी जहां पहुंचे परिजन सहित ग्रामीणों को छात्राओं की हरकतंे देखकर भूत प्रेत के साये की आशंका हुई और उन्होंने एक तांत्रिक को मौके पर बुलाया। तांत्रिक ने सड़क पर ही अगरबत्ती जलाकर तंत्र मंत्र करते हुये झाड़फूंक शुरु कर दी और तकरीबन एक घंटे तक यह तंत्र मंत्र चलता रहा लेकिन छात्राओं को जब किसी भी तरह का आराम नहीं हुआ तो परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार ले गए जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

स्कूली छात्राओं की इस हालत पर एक ओर जहां परिजन भूत प्रेत की आशंका जाहिर कर रहे है तो वहीं चिकित्सक आयरन व हीमोग्लोबीन की कमी बता रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ सचिन कारखुर ने बताया कि बच्चियों में आयरन, हीमोग्लोबिन की कमी और बीपी व शुगर का सही संतुलन भी तीनों में नहीं मिला है। बच्चियों ने बताया था कि उन्हें पेट में दर्द, उल्टी आने व सर्दी होने की बात बताई। उसके बाद हमने चेकअप किया तो किसी का बीपी और किसी का शुगर कम मिला। हमने बच्चियों के परिजनों को खानपान बेहतर करने की सलाह दी है।