jhankar
ब्रेकिंग
विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल

स्कूल में शिक्षक से मारपीट,सिर में कट्टा अड़ाकर शिक्षक स्टाफ को दी धमकी

मकड़ाई्र समाचार रीवा। एक निजी विद्यालय में कुुछ लोगो द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर 3 की संख्या में थे जिन्होंने शिक्षक के साथ न सिर्फ बल्ले से मारपीट की बल्कि कनपटी में कट्टा अड़ाकर स्कूल के अन्य शिक्षकों को धमकाया भी है। शिक्षक पर हुये हमले का आरोप कुछ दिन पूर्व ही स्कूल वैन हादसे में मृत हुई बच्ची के परिजनों पर है।फिलहाल शिक्षक की ओर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है जिसे पुलिस ने जांच में लिया है। दरअसल मामला जिले के पनवार थाना क्षेत्र मे संचालित निजी विद्यालय का है। बताया गया कि हाल ही में विद्यालय की स्कूल वैन बच्चों को लाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गई थी जिसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई थी जबकि कई बच्चे घायल हुये थे। हांलाकि इस हादसे में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई थी लेकिन बच्ची की मौत का जिम्मेदार किसी शिक्षक को ठहराना गलत है। बच्ची के परिजन बच्ची की मौत का जिम्मेदार स्कूल के ही शिक्षक विजय कुमार सिंह को मान रहे थे और इसी गुस्से के चलते आज स्कूल में घुसकर हमले की वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक जब स्कूल में बैठे थे तभी 3 की संख्या में आए लोगों ने जबरन स्कूल के भीतर घुसकर शिक्षक के साथ अभद्रता करते हुये क्रिकेट बैट से ना सिर्फ मारपीट की बल्कि आरोप है कि कनपटी में कट्टा अड़ाकर पीड़ित सहित अन्य शिक्षकों को भी डराया धमकाया गया है। मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक ने मारपीट व धमकाने की शिकायत पनवार थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की शिकायत को जांच में लिया है।