jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

 पं मिश्रा के एक लोटा जल उपाय से मुराद पुरी न होने पर,मंदिर में तोड़फोड़ कर युवक उठा ले गया ”शिवलिंग”

मकड़ाई समाचार इंदौर|शहर के छत्रीपुरा और चंदन नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर में गुरुवार को तोड़फोड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल युवक लंबे समय से परेशान था। इसके बाद कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के कहने पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने लगा, लेकिन मुराद पुरी नहीं हुई तो युवक एक मंदिर से शिवलिंग ले गया और अन्य मंदिर में भी मूर्तियों को खंडित किया। पूछताछ में युवक ने यहीं बताया कि लंबे समय से जल चढ़ा रहा था, लेकिन मुराद पूरी नहीं होने पर घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद पार्षद भरत रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग थाने पर पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।