jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

big breaking news: सर्दी का सितम, कानपुर में २४ घंटे में हार्ट अटैक से २२ की मौत, इधर एमपी में तेज ठंड से मंदिर पर रह रहे साधू की मौत

मकड़ाई समाचार उत्तरप्रदेश। कानपुर में सर्दी का कहर जारी है। कड़कड़ाती ठंड में लोग बीमार हो रहे है। वही २२ लोगो की चौबीस घंटे के अंदर हार्ट अटैक से मौत हो चुकी वही सूत्रों की माने तो दिल के मरीजों की संख्या ७२३ लोग भर्ती है। अचानक मरीजों की संख्या इजाफा हुआ है। जिनका इलाज चल रहा है। प्रशासन अलर्ट है। ओपीडी में एक हजार मरीज भर्ती है।

- Install Android App -

इधर मध्यप्रदेश के शिवपुर में भी विगत 2 दिनों से पड़ रही कड़ाके ठंड से लोगो की सेहत बिगड़ रही हैं।इसी के चलते एक बुजुर्ग की अति ठंड से मौत हो गई है। कड़ाके की ठंड के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. दिलीप सिकरवार ने भी बुजुर्ग की मौत सर्दी से होने की पुष्टि की है। कई वर्षों से 50 वर्षीय साधू शिशुपाल पुत्र देवीराम सुमन निवासी कनापुर शहर के रामतलाई हनुमान मंदिर पर रहता था। बीती रात वह मंदिर में सोया था। सुबह अचेत अवस्था में पड़ा था। लोग साधू को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवा दिया है। शाम चार बजे के आसपास स्वजन अस्पताल पहुंचे और मृतक साधू की शिनाख्त की।

न्यूनतम तापमान 4.2 डि-से दर्ज- जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फली हवा के चलते शहर में ठंड का टार्चर शुक्रवार को सुबह से ही बढ़ गया। कोहरे के कारण सूरज भी छुट्टी पर रहेगा। तीव्र शीतल दिन रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है। न्यूनतम तापमान 4.2 डिसे दर्ज हुआ, जिससे रात में शीतलहर के आसार रहे। कोहरे के कारण तापमान छह डिग्री पर स्थिर है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को हिला दिया। मौसम विभाग ने छह व सात जनवरी को भी कड़ाके की ठंड के असार जताए हैं। आठ जनवरी से शहर को राहत की उम्मीद है।न्यूनतम तापपमान 4.4 डिसे पर आ गया। सामान्य से दो डिसे नीचे रहा। शुक्रवार को 4.2 डिसे रहा, जिससे सुबह से ही कड़ाके की ठंड थी। बर्फीली हवा से हाथ-पैर सुन्न हो रहे थे। ठंड का टार्चर झेलते हुए लोग अब राहत की उम्मीद करने लगे हैं