मकड़ाई समाचार हरदा। खंडवा स्टेट हाइवे पर गांगला – पलासनेर के बीच दो बाइको की टकर हो गई । दुर्घटना में चार लोग घायल हुऐ है । बताया जाता है कि बाइक क्रमांक एमपी 47 एमएल 2390 हरदा से मसनगांव की ओर जा रही थी । वहीं एमपी 12 एमएच 6964 खिरकिया से हरदा की ओर आ रही थी । टक्कर के बाद एक बाइक झाड़ियों में घुस गई । राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डायल 100 से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया । पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना के मांगरुल निवासी शांतिओम पिता राधेश्याम भैंसारे और उसका भाई योगेश भैसारे सिराली से अपनी बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे । दोपहर करीब 2:20 बजे उनकी बाइक की टक्कर हो गई । दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार बबलू पिता लिखीराम निवासी रान्याखेड़ी और नितेश पिता भैयालाल निवासी बमनगांव सहित मांगरुल के दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई । जिला अस्पताल में डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक इलाज देकर भोपाल रैफर किया ।
ब्रेकिंग
