jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी व मैराथन दौड़ होगी आयोजित

जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में होगा आयोजन

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर केन्द्रित होगा। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर पालिका कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सायं 5:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गायन, वादन, नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।  जिला स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल में लाल परेड ग्राउन्ड पर सायं 6:30 बजे से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रसारण भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा।

             राज्य शासन के निर्देश अनुसार प्रातः 8 बजे से स्थानीय घण्टा घर से रैली व मैराथन दौड़ प्रारम्भ होगी जो कि नेहरू स्टेडियम पर जाकर सम्पन्न होगी। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्थापना दिवस प्रभातफेरी भी आयोजित की जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये जनभागीदारी अभियान विषय पर केन्द्रित गायन, वादन, नृत्य व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला मुख्यालय पर स्थित सभी प्रमुख शासकीय भवनों व ऐतिहासिक स्मारकों पर 1 नवम्बर की रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।