jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में गुंडागर्दी का तांडव! "मैं हूं इस शहर का बाप..." कहकर दो युवकों से मारपीट और पैसे छीनने का आ... 🔱 आज का राशिफल: 1 नवंबर 2026, रविवार : जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, किस राशि के चमके... मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश

स्वास्थ्य मंत्री गायब, ढूंढ कर लाओ और 10 हजार इनाम पाओ! कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर किया विरोध

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर से आज सुबह ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो न सिर्फ इंदौर बल्कि मध्यप्रदेश की सियासत को गरमाने के लिये काफी है। दरअसल इंदौर ने अनूठा विरोध जताकर मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पर इनाम घोषित कर दिया है। यानि जो भी शख्स मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ढूंढकर इंदौर के सीएमएचओ कार्यालय लाएगा उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके लिये कांग्रेस ने बकायदा ये पोस्टर सरकारी कार्यालय के बाहर चिपकाया है।

दरअसल इन दिनों कांग्रेस इंदौर सहित समूचे प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे के मरीजों के लिहाज से अब तक कोई बड़े और पुख्ता कदम नहीं उठाये जाने का आरोप स्वास्थ मंत्री पर लगा रही है। कांग्रेस का आरोप ये भी डेंगू महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है लेकिन मध्यप्रदेश के स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी गायब है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के एमटीएच कंपाउंड स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला इंदौर पर कांग्रेस ने रखा स्वास्थ्य मंत्री का पुतला रखा है जिसपर लिखा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री को ढूंढकर लाने वाले को 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।

- Install Android App -

स्वास्थ्य मंत्री गायब, ढूंढ कर लाओ और 10 हजार इनाम पाओ! कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर किया विरोध

प्रदेश कांग्रेस के सचिव विवेक खंडेलवाल और प्रवक्ता गिरीश जोशी के मुताबिक इंदौर सहित समूचे डेंगू अब बड़ी महामारी का रूप लेता जा रहा है, जिसके चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इंदौर जिले में अब हालात ये है कि कई अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए बेड तक तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना काल के समय भी भाजपा सरकार की लापरवाही से लाखों लोगों की जान चली गई और अब एक बार फिर हजारों लोग इलाज के अभाव में मौत के मुहाने पर खड़े हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग केवल झूठे आंकड़े पेश करने में लगा है जो हकीकत से कोसों दूर है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी केवल अपने बड़े नेताओं की चाटुकारिता में लगे हैं। कांग्रेस का विरोध इसलिए भी है कि आज तक स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का डेंगू को एक भी बयान नहीं आया है और ना ही उन्होंने प्रदेश में हालात जानने के लिए कोई दौरा किया गया है। ऐसे में कांग्रेस का मानना है कि वो लापता हैं जिसके चलते आज स्वास्थ विभाग की लापरवाही के विरोध में सीएमएचओ कार्यालय पर लापता स्वास्थ मंत्री का पुतला रखा गया है और उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 10000 रुपए के इनाम की घोषणा की है।