jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

हंडिया:ईदगाह में उमड़ी भीड़,,,, ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

मकड़ाई समाचार हंडिया।धार्मिक नगरी में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई।सुबह से ही ईदगाह में नमाज़ी पहुंचना शुरू हो गए थे,जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी थे,

- Install Android App -

रमजान माह में एक महीने तक रोजे रखकर इबादत करने के बाद आखिरकार ईद की मुबारक घड़ी मंगलवार को आई।हंडिया के नगर काजी मोहम्मद शमीम ने ईद का चांद नजर आने व इसके शरई सबूत मिलने पर मंगलवार को ईद मनाने का एलान किया था।सोमवार देर शाम 7 बजे के लगभग ईद के चांद के दीदार के बाद मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता कर अमन-चैन की दुआ मांगी।
सुबह 8.00 बजे ईदगाह पर विशेष नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे।इसके बाद हिंदू समाज के लोग भी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए ईदगाह पर पहुंचे, सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देकर सांप्रदायिक एकता की मिसाल कायम की।दिनभर दावतों का दौर जारी रहा,
शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे,