jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

हरदा: अमन शांति और खुशहाली के साथ शहरवासियों ने बनाई ईद

अमज़द मंसूरी रिपोर्टर

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा में मंगलवार सुबह शहर के ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अता कर, मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। वहीं एक-दूसरे से गले मिलकर प्यार बांट कर ईद की मुबारक दी।

- Install Android App -

ईद के त्यौहार पर लोगों ने भाईचारे के साथ रहने का पैगाम दिया। मंगलवार को चहुंओर ईद की खुशियां बिखरी रही। फिजा में सेवइयों की मिठास घुली दिखाई दी। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सहित सभी लोगों ने अमन और शांति के साथ ईद मनाई।

ईद मिलन समारोह में शहरवासी शामिल हुए और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं छोटे बच्चे नए कपड़े और मिठाइयां पाकर काफी खुश दिखे। उन्हें महीने भर पहले से ही ईदी मिलने का इंतजार था, जो आज पूरा हुआ।

वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए। कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने ईदगाह पंहुचकर सभी को मुबारकबाद दी।