jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

हंडिया : ग्राम पंचायत हंडिया में नवनिर्मित गौशाला का वर्चुअली लोकार्पण

जिन घरों में गौमाता का वास होता है,उन घरों में देवताओं का निवास होता है… शरण तिवारी

- Install Android App -

हंडिया : विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदीजी ने मध्यप्रदेश के लिए 17000 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण भूमिपूजन किया। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत हंडिया में तेली की सराय के नज़दीक 2747000 रुपए की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया गया।लोकार्पण समारोह के दौरान उप सरपंच शरण तिवारी ने कहा कि जिन घरों में गौमाता का वास होता है उन घरों में देवताओं का निवास होता है।उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन से क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे हैं मवेशियों को भी निजात मिलेगी।तिवारी ने कहा कि गौ माता का दूध तो अमृत के समान है ही किंतु गौ माता का गोबर तथा गोमूत्र से भी कई तरह की औषधियों का निर्माण होता हैं जो कि संजीवनी बूटी का कार्य करती है।इस मौके पर तहसीलदार आरके झरबड़े,बीपीओ राहुल सिंह, इंजीनियर अमित चौकीकर,पटवारी नीरज आमे,विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी,सिध्दांत तिवारी,सरपंच लखनलाल भिलाला, सचिव ओमप्रकाश कलम,राहुल सोनकर,प्रवीण वर्मा,आयुष तिवारी,रामविलास धनगर आदि मौजूद रहे।