मकड़ाई समाचार हंडिया। ऋषि पंचमी के अवसर पर गुरुवार को महिलाओं ने सप्त ऋषि की विशेष पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की |
प्रातः काल से ही महिलाएं मां नर्मदा में स्नान कर पूजा अर्चना की तैयारियों में जुटी हुई थी,
वहीं दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में ऋषि पंचमी की पूजा की गई,महिलाओं ने व्रत रख किसी एक महिला के निवास पर पहुंच कर वहां सभी ने मिलकर सप्त ऋषियों का पूजन किया,धार्मिक दृष्टि से यह त्यौहार काफ़ी महत्वपूर्ण होता है,मान्यतानुसार ऋषि पंचमी का अवसर मुख्य रूप से सप्तऋषि के रूप में प्रसिद्ध सात महान ऋषियों को समर्पित है, सामान्य तौर पर यह पर्व श्री गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है,ऋषि पंचमी के दिन पूरे विधिविधान के साथ ऋषियों के पूजन के बाद कथा सुनी जाती है |
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...
जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम
औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत
जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
