jhankar

हंडिया में ईदगाह पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदाकर मनाया गया ईद का त्यौहार

मकड़ाई समाचार हंडिया। बुधवार को धार्मिक नगरी हंडिया में माँगरूल रोड पर स्थित ईदगाह पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदाकर ईद-उल-जुहा(बकरीद) का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि सुबह ठीक 8.30 बजे ईदगाह पर शांतपूर्वक नमाज अदा की गई। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने कहा कि प्रेम,सौहार्द्र व भाई चारे के इस पावन पर्व पर ईदगाह पर हंडिया नगर काजी मोहम्मद समीम काजी की उपस्थिति में कोविड की गाइडलाइंस का पालन करते हुए नमाज अदा की गई।
इस मौके पर नगर काजी ने बताया कि वर्तमान में शासन के आदेश का पालन करते हुए तय संख्या में ही ईदगाह पर उपस्थित होकर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने हेतु हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा, थाना प्रभारी सीएस सरियाम,हंडिया राजस्व संतोष पथोरिया,सहायक उप निरीक्षक रामविलास करपे सहित प्र.आर मनोज बाउस्कर विशेष रूप से मौजूद थे।