jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

शादीशुदा प्रेमिका के साथ रात में रंगरेलियां मना रहा था दरोगा, गांव वालों ने जमकर पीटा

मकड़ाई समाचार रामगढ। झारखंड के रामगढ़ से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर एक दारोगा की जमकर पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि दारोगा की पिटाई इसलिए की गई क्योंकि गांव वालों ने उसे शादीशुदा प्रेमिका के साथ उसी के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। यह मामला पतरातु थाना क्षेत्र के ग्राम जयनगर का है। सोमवार देर रात दारोगा अपनी कार से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका का पति एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है, वह नाइट ड्यूटी पर गया था। महिला का देवर रात में शौच के लिए बाहर निकला और उसने अपने भाई के कमरे से किसी अनजान शख्स की आवाज सुनी। उसने कमरे में झाका तो देखा कि उसकी भाभी किसी दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। उसने तुरंत ही शोर मचा दिया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिर सबने मिलकर दारोगा की धुनाई कर दी। इस घटना की सूचना पतरातू थाने को दी गई फिर पुलिस मौके पर पहुंची और दारोगा को अपने साथ लेकर चली गई। प्रेमी दारोगा सत्येंद्र पाल धनबाद जिले में तैनात है और इस मामले पर प्रेमिका का कहना है कि दारोगा से उसकी दोस्ती शादी से पहले से है। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वो रविवार रात ड्यूटी पर चला गया था चुपचाप दारोगा उसके घर में घुस गया। रात करीब 12.30 बजे उसका भाई शौच के लिए उठा और उसे कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दी। फिर उसके भाई ने कमरे में झांका तो देखा कि भाभी एक अनजान व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में है। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ वीरेद्र चौधरी ने टेलीफोन पर बताया कि दोनों बालिग हैं, दारोगा के खिलाफ प्रेमिका ने कोई बयान नहीं दिया है। बल्कि वो इसे अपने ससुराल वालों की साजिश बता रही है। वहीं इस मामले पर महिला के पति का कहना है कि उसकी शादी पिठौरिया थाना क्षेत्र के बाड़ू में साल 2014 में हुई थी। महिला अपने पति और ससुराल वालों को जान से मरवाने की धमकी भी कई दे चुकी है। महिला का एक पांच साल का बेटा भी है। आरोप है कि महिला और दारोगा सत्येंद्र के बीच बीते कई सालों से प्रेम संबंध है।