jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हंडिया : विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंची हंडिया, हितग्राहियों को मिल रहीं हैं योजनाओं जानकारी

हंडिया : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ शनिवार को जिले के हंडिया पहुँची। यात्रा के दौरान स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की एवं स्कूली छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतिया दी। इन गांवों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गये। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। गांवों में प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।