jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

हंडिया : 4 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

मकड़ाई समाचार हंडिया। हरदा जिले में मादक पदार्थ की सप्लाई जमकर हो रही है। हंडिया पुलिस ने रविवार रात को भमौरी के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया। आरोपी पैदल झोले में डोडा चूरा लेकर जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

सूत्र बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी जमकर हो रही है। इसमें युवा नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं। इस लत से बचाने के लिए जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की जरूरत है। सबसे बड़ी बात यह है कि तस्करी के मामले में युवा ही आरोपी हैं। राजस्थान और मंदसौर से जिले में मादक पदार्थ सप्लाई हो रहा है।

- Install Android App -

हंडिया के एसआई सीताराम पटेल ने बताया कि रिजगांव निवासी आरोपी बलराम पिता राधेलाल 30 साल पैदल बोरे को कंधे पर लेकर जा रहा था। उसे भमौरी के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। करीब 18 हजार रुपए कीमत का 4 किलो 200 ग्राम अफीम का डोडा चूरा जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

साभार@भास्कर