jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

हनुवंतिया टापू पर गणगौर और डंडा नृत्य की धूम

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग द्वारा हनुवंतिया में 15 दिसम्बर 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक आयोजित जल महोत्सव में गणगौर सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान, ग्राम – कुकरावद, जिला – हरदा के कलाकारों ने 10 से 13 जनवरी, तक भुआणा अंचल का गणगौर और डंडा नृत्य की प्रस्तुति को दर्शक – श्रोताओं ने खूब पसंद किया। वन मंत्री विजय शाह ने संस्थान के बाल कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और उनसे भेंट कर आर्शीवाद दिया। हनुवंतिया टापू पर इस समय बाहर के पर्यटकों के साथ ही स्थानीय पर्यटक भी भारी संख्या में आ रहे हैं। इन पर्यटकों द्वारा गणगौर और डंडा नृत्य के साथ कदमताल करते हुए इनके बारे में जानकारी भी प्राप्त की। संस्था के प्रमुख विकास शुक्ला ने पर्यटकों को निमाड़ी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। भुआणा संस्कृति के विविध सांस्कृतिक रंगों को देखने बड़ी संख्या में दर्शकों की भागीदारी रही।