jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

”हमारा घर मत तोड़ो ” यह कह बुलडोजर पर चढ़ी छोटी छोटी मासूम बच्चियां

 सीहोर|  जिले के इछावर में अपने आशियानों को बचाने के लिए मासूम बच्चियां आगे आ गई। ये छोटी बच्चियां घर तोड़ने आए बुलडोजर पर चढ़ गई।

- Install Android App -

सीहोर से करीब 5 किलोमीटर दूर इछावर के टोला भीमपुरा का बताया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए यहां रह रहे सैकड़ों परिवारों को हटाया जा रहा है। यहां राजस्व भूमि है जहां पीढ़ियों से लोग रह रहे हैं जोकि घुमक्कड़ जाति के परिवार हैं। इस गांव की भूमि औद्योगिक क्षेत्र के लिए दे दी गई है जिसके कारण लोगों को हटाकर मकानों को तोड़ा जा रहा है।
यहां कई कच्चे पक्के मकान बने हैं और कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान भी उपलध करवाए हैं। प्रशासन गरीबों के घरों को तोड़ रहा है। जब प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर लेकर घरों को तोड़ने पहुंचा तो यहां रह रहे लोग रोने लगे। यहां रह रहे परिवार की मासूम बच्चियां भी रोने लगीं और बाद में हिम्मत करते हुए वे बुलडोजर पर ही चढ़ गईं।जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया, उनके घरों को भी तोड़ा जा रहा है।