ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

हमीदिया के डाक्टर ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पीड़‍िता भी डाक्‍टर

मकड़ाई समाचार भोपाल। भोपाल में कोहेफिजा थाना पुलिस ने इंदौर की एक महिला डाक्टर की शिकायत पर हमीदिया अस्पताल के एक डाक्टर के खिलाफ बंधक बनाकर, मारपीट करने और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़‍िता का उससे सात साल पहले परिचय हुआ था। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी 29 वर्षीय महिला पेशे से डाक्टर है। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उसका परिचय डाक्टर राहुल कनाडे से हुआ था। उनके बीच नजदीकी संबंध थे। राहुल वर्तमान में कोहेफिजा इलाके में किराए के मकान में रहता है।

- Install Android App -

पांच मई 2021 को राहुल ने फोन कर महिला से कहा कि अपना रिश्ता अब आगे नहीं चल पाएगा। आठ सितंबर 2021 को वह राहुल से रिश्ते में आई कड़वाहट के बारे में बात करने भोपाल आकर एक होटल में रुकी थी। फोन लगाने पर राहुल उसके पास पहुंचा और घर पर बात करने का कहकर साथ ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि राहुल ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह इंदौर चली गई। वहां जाकर उसने घटना के बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।