jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

हरदा : छीपानेर रोड पर युवती को पेटी के अंदर बंधक बनाकर चोरी की सूचना ! मामला संदिग्ध

हरदा : छीपानेर रोड पर संस्कार स्कूल के पास एक मकान में 18 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर चोरी की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते दोपहर को सिटी कोतवाली टीआई दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर में किराए से रहने वाली युवती के माता-पिता मजदूरी पर और भाई स्कूल चला गया। दोपहर 12 बजे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। लोहे का गेट खटखटाने के बाद भी अंदर से युवती ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अंदर से लगा ताला तोड़ा गया।

पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसे पेटी में बंद कर दिया था। घर से सोने-चांदी के कुछ गहने भी चोरी हुए हैं। इसके बाद युवती को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सिटी कोतवाली टीआई प्रहलाद मर्सकोले ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।

- Install Android App -

Harda News: पिपल्या भारत में किसान के घर लाखो रुपए की चोरी मामले में चोरों का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात सौंपा ज्ञापन!